सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नई पोस्ट

राधा-कृष्ण के प्रेम और विछोह की मार्मिक कथा

राधा कृष्ण का अविभाज्य स्वरूप  कृष्ण बचपन में प्यारी प्यारी शैतानियाँ किया करते थे । एक बार सजा के बतौर कृष्ण की माता यशोदा ने कृष्ण को ओखल से बाँध दिया तब ठीक उसी समय राधा वहां आ पहुँची । राधा की कृष्ण से यह पहली मुलाकात थी । कृष्ण को देखकर राधा को उनसे प्रेम हो गया । उनके मिलन की यूं तो अलग अलग कई कहानियाँ हैं। कई जगह लोगों ने उल्लेख किया है कि राधा पहली बार गोकुल अपने पिता वृषभानु जी के साथ आई थी तब श्रीकृष्ण को उन्होंने पहली बार देखा था।इस बात का भी उल्लेख मिलता है कि पहली बार संकेत तीर्थ पर दोनों आपस में मिले थे । बहरहाल ओखल से बंधे कृष्ण को देखकर राधा के दिल में प्यार उमड़ आया , उन्हें लगा कि उनका रिश्ता तो जन्म जन्म का है । कृष्ण के भीतर भी राधा के लिए वही प्यार उमड़ने लगा । दोनों एक दूसरे को देखकर एकदम बेसुध होने लगे थे । भक्त और भगवान का रिश्ता जन्म जन्म का होता है , जब भक्त और भगवान साक्षात मिलते हैं तो आपस में बातें नहीं होतीं बल्कि वे एक दूसरे को दिल से , भाव से महसूस करते हैं । राधा और कृष्ण का प्रेम भी भावों पर आधारित प्रेम है जो अद्वितीय है और उसका कोई विकल्प नहीं है। ...

केवट और भगवान राम का प्रसंग

रामायण में कुछ ऐसे पात्र हैं जो सरसरी तौर पर बहुत सामान्य लग सकते हैं पर गंभीरता पूर्वक उनके चरित्र का आंकलन करने पर उनका चरित्र असाधारण लगता है । ऐसे ही एक पात्र हैं केवट । जानकारी के अनुसार  केवट मूलतः भोईवंश के माने जाते हैं और उनका मूल पेशा मल्लाह का काम करना रहा है । गंगा नदी के तट पर आए लोगों को अपनी नाव में बिठाकर नदी के इस पार से उस पार ले जाना और उस पार से इस पार ले आना उनका मुख्य काम था । इसी काम ने एक दिन केवट को जीवन का वह अद्वितीय अवसर दिया जिसे पाने के लिए आदमी अपनी उम्र तो खपा देता है फिर भी वह अवसर उसे नसीब नहीं होता। 

केवट रामायण का ऐसा भाग्यशाली  पात्र है, जिसने मल्लाह का काम करते हुए प्रभु श्रीराम को उनके वनवास के दौरान माता सीता और लक्ष्मण के साथ अपनी नाव में बिठा कर गंगा पार करवाया था। 

आज के सन्दर्भ में इस प्रसंग की चर्चा के बहाने हम अगर गम्भीरता पूर्वक सोचें, विचार करें तो यह घटना दर्शाती है कि मनुष्य का छोटा से छोटा काम भी उसे ईश्वर तक पहुंचा सकता है ।

आज ज्यादातर बिषयी लोग छोटे-बड़े कामों को लेकर बहुत टीका टिप्पणी करते रहते हैं, छोटे कामों को हेय की नज़र से देखना , उसका उपहास उड़ाना लोगों की आदत में शामिल होता है।

ऐसे में केवट की भूमिका को उन्हें याद करना चाहिए । यह भक्त केवट ही है जिसने अपनी नाव में बिठाने से पहले साक्षात भगवान राम से अपनी मर्जी के अनुरूप वह सब करवाया जो साधारण मनुष्य के वश में नहीं होता । भगवान अपने भक्त की मंशा भांप लेते हैं और खुशी-खुशी वह सब करते हैं जो उनका भक्त चाहता है।

केवट का वर्णन रामायण के अयोध्याकांड में किया गया है। 

भगवान राम केवट को आवाज देते हैं- नाव किनारे ले आओ, पार जाना है। 

 

मागी नाव न केवटु आना। कहइ तुम्हार मरमु मैं जाना॥

चरन कमल रज कहुं सबु कहई। मानुष करनि मूरि कछु अहई॥

 

श्री राम ने केवट से नाव मांगी, पर वह लाता नहीं है। वह कहने लगा- मैंने आपका  मर्म जान लिया। आपके चरण कमलों की धूल के सम्बन्ध में सब लोग कहते हैं कि वह मनुष्य बना देने वाली कोई जड़ी है। केवट भगवान से कहता है कि पहले आप पांव धुलवाओ, फिर नाव पर चढ़ाऊंगा। 

केवट प्रभु श्री राम का अनन्य भक्त था। अयोध्या के राजकुमार भगवान राम, केवट जैसे सामान्य व्यक्ति का निहोरा कर रहे हैं। देखा जाए तो समाज की व्यवस्था की नज़र में यह एक अद्भुत घटना है। केवट चाहता है कि वह अयोध्या के राजकुमार को छुए। उन्हें स्पर्श कर उनका सान्निध्य प्राप्त करे । उनके साथ नाव में बैठकर अपना खोया हुआ सामाजिक अधिकार वह दोबारा प्राप्त करे। अपने मनुष्य जीवन की मजूरी का फल वह पा जाए। यहाँ मनुष्य जीवन की मजूरी का अर्थ जीवन की मुक्ति से है जो ईश्वर कृपा के बिना संभव नहीं।

राम वह सब करते हैं, जैसा केवट चाहता है। भगवान राम उसकी इच्छा तथा उसके श्रम को पूरा मान-सम्मान देते हैं। इस तरह राम कृपा से केवट राम राज्य का प्रथम नागरिक बन जाता है।केवट यहाँ लोभ लालच से परे है , वह नाव उतराई लेने से यह कहकर मना कर देता है कि समय आने पर वह मांग लेगा । भगवान का भक्त  बहुत दूरदर्शी  होता है,उसका ध्येय हमेशा मोक्ष प्राप्ति पर केन्द्रित होता है । केवट को पता है कि ये केवल राम नहीं बल्कि साक्षात भगवान राम हैं, ऐसे में नाव उतराई का मूल्य लेकर अपने मोक्ष प्राप्ति का मार्ग वह अवरुद्ध नहीं कर सकता । हमें भी यह समझना होगा कि कई कार्य जीवन में सेवा कार्य के रूप में होते हैं , जिनका मूल्य नहीं लिया जाता।

केवट द्वारा गंगा तट पर भगवान राम का पद प्रच्छालन 


राम त्रेता युग की संपूर्ण समाज व्यवस्था के केंद्र में रहे हैं, इसे सिद्ध करने की जरूरत नहीं है। इस प्रसंग में राम, केवट पर अपनी कृपा बरसा कर उसके स्थान को समाज में ऊंचा करते हैं। केवट द्वारा अपनी नाव में बिठा कर नदी पार कराना साधारण जन को यहाँ भले ही एक छोटा सा काम लगे, पर राम अपनी संघर्ष और विजय यात्रा में एक तरह से केवट के योगदान को बड़ा मानते हैं और लोगों की नज़र में उसे स्थापित करते हैं, उसको बड़प्पन देते हैं। समाज के लिए यह एक बहुत बड़ा सन्देश है । सोचिए कि अगर वहां केवट न होता तो राम को नदी कौन पार कराता ? हमारे जीवन में भी ऐसे छोटे कहे जाने वाले लोगों की बड़ी भूमिका है पर हम उसे नज़र अंदाज करते हैं । केवट प्रसंग हमें यह सिखाता है कि हमारे अपने जीवन में संलग्न इन छोटे कहे जाने वाले लोगों को हम अपनापन दें, उनका सम्मान करें ।

- प्रतिमा शर्मा 

 

भरत चरित्र कथा और उसकी जरूरत

 

 

 

 

 

 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हनुमान जी को अपने जीवन का गुरु बनाएं

हनुमान रामायण के एक ऐसे पात्र हैं जिन्हें जीवन में गुरु की जगह देकर उन्हें आराध्य बनाया जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि कलियुग में हनुमान ही एक ऐसे देव हैं जो जागृत अवस्था में हमारे आसपास हमेशा मौजूद रहते हैं ।उन्हें राम सबसे प्रिय हैं , इसलिए जहाँ राम नाम का जप होता है वहां वे आसन जमाकर बैठ जाते हैं । ऎसी मान्यता आज भी है कि जहाँ भी रामकथा होती है, उनकी मौजूदगी अवश्य होती है। रामकथा के अंत में उन्हें ससम्मान विदा भी किया जाता है। हनुमान को जीवन में गुरू मानकर उनके  कथा प्रसंगों से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं । आइये जानते हैं कि उन्हें गुरु बनाकर हमें क्या लाभ हो सकता है -  हमारे जीवन के गुरु श्री हनुमान जी    समस्या एवं समाधान की पहचान करना सिखाते हैं हनुमान  रामायण में हनुमान जी से जुड़े हुए अनेक किस्से कहानियाँ आती हैं । उन कहानियों में एक कहानी यह है कि जब रावण ने जंगल से सीता का अपहरण किया तो उनकी खोज में राम और लक्ष्मण जंगल में यहाँ वहां भटकने लगे । राम जब शबरी के आश्रम गए तो शबरी ने उन्हें बताया कि पम्पा नदी के पास   सुग्रीव मिलेंगे वहां जाकर उनसे भेंट ...

कलयुग में राम नाम ही मुक्ति का एक मात्र रास्ता है

गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरित मानस को दुनिया का एक पवित्र ग्रन्थ माना जाता  है। इस ग्रन्थ में प्रातः स्मरणीय भगवान श्री राम की महिमा का ऐसा वर्णन आता है जो कहीं और हमें सुलभ नहीं हो पाता है । इसी पवित्र ग्रन्थ रामचरित मानस में एक दोहा आता है, इस दोहे में बाबा   गोस्वामी तुलसीदास जी हमें लिखकर बताते हैं .... राम भक्त हनुमान जी पर कृपा बरसाते हुए भगवान श्री राम  कलयुग केवल नाम अधारा सुमिर सुमिर नर उतरा ही पारा ! गोस्वामी तुलसीदास जी के श्रीमुख से निकले इस दोहे का अर्थ यह है कि कलयुग में केवल श्रीराम के नाम से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। कलयुग में मात्र राम नाम की महिमा को जपने से ही अपने जीवन के उद्देश्य को हम साकार कर सकते हैं । जो सच्चे मन से प्रभु राम का नाम जप लेता है उसके जीवन की नैय्या हर मझधार से निकलते हुए शांतिपूर्वक आगे बढ़ने लगती है। बाबा तुलसी ने इस दोहे के बहाने यह बताने का प्रयास किया है कि राम नाम की महिमा हर युग में मोक्ष प्रदान करने वाली रही है, चाहे राम नाम का सहारा भक्त प्रहलाद ने लिया हो, चाहे माता शबरी ने लिया हो, चाहे द्रोपदी ने लिया हो, ...

रामायण की चौपाईयां बनाती हैं जीवन को आसान

  रामायण की चौपाईयां सिर्फ उन्हें पढ़ने और उनके अर्थ तक सीमित रह जाने की बातें भर नहीं हैं बल्कि इनमें जीवन को आसान,सहज और सुन्दर बनाने के लिए वे सारे गूढ़ ज्ञान समाहित हैं जिन तक पहुंचकर और उनको अमल करके हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। आईये रामायण से ली गयीं ऎसी ही आठ चौपाइयों को लेकर हम उन पर दृष्टि डालते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि उनमें ऎसी कौन सी बातें हैं जिन्हें जानकर हम अपने जीवन को और सुन्दर बना सकते हैं - रामायण के पात्र और उनकी महिमा        1. जन्मभूमि से प्यार हो हमें   इस चौपाई को देखिये जो हमें जन्म भूमि से प्यार करने का ज्ञान देती है और उसका महत्त्व बताती है ।  इस चौपाई से हमें यह सीख मिलती है कि जो व्यक्ति अपनी जन्मभूमि से प्रेम करता है , वहां के जीवन मूल्यों को आगे बढ़ाता है, वही जीवन में दूसरों से हमेशा आगे रहता है।     अपि च स्वर्णमयी लंका , लक्ष्मण मे न रोचते। जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।   अर्थ : भगवान   राम छोटे भाई लक्ष्मण से कहते हैं कि पूरी लंका नगरी ऊपर से नीचे तक सोने से मढ...